छपरा में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, बूथ स्तर तक सेवा कार्यों को पहुंचाने की बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में उपस्थित भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network

छपरा भाजपा कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर बूथ स्तर तक सेवा कार्य होंगे।

विज्ञापन

Saran News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. अभियान को सफल बनाने और बूथ स्तर तक सेवा कार्यों को पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा जिला कार्यालय स्थित अटल सभागार में जिला कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और सेवा गतिविधियों की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बूथ स्तर तक सेवा कार्य पहुंचाने का आह्वान

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया. इस दौरान प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी सरोज रंजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन मां भारती और 140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष अंत्योदय को साकार करने और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में पहुंचाने का महत्वपूर्ण कालखंड रहा है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के तहत बूथ स्तर तक पहुंचने और अधिक से अधिक लोगों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ

विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उसका लाभ दिलाने की दिशा में काम करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि सेवा कार्य केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक लगातार पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए.

रक्तदान से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक होंगे कार्यक्रम

भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि 'सेवा ही संगठन' के मंत्र के तहत पूरे अभियान के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण, पर्यावरण संरक्षण समेत कई सामाजिक कार्यक्रम शामिल होंगे.

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इन गतिविधियों के माध्यम से जनता के बीच रहेंगे और जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे. अभियान का उद्देश्य सेवा भावना को मजबूत करते हुए संगठन को समाज के हर वर्ग से जोड़ना है.

कार्यशाला में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, रामदयाल शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी उपेंद्र सिंह, निरंजन शर्मा, नीलम राम, भारती, श्रीनिवास सिंह, अर्धेंदु शेखर, प्रधान प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू, सुशील कुमार सिंह, सुनीता कुमारी, शत्रुघ्न भक्त, तारा देवी, जीतू कुशवाहा, सत्या नंद सिंह, कृष्णा राम, अर्जुन सिंह, रंजन यादव, शत्रुघ्न चौधरी, बलवंत सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, शुभम वर्मा और कंचन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यशाला में उपस्थित भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network
कार्यशाला में उपस्थित भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन