सारण : मढ़ौरा में 300 लीटर स्पिरिट के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

पेंट के डिब्बों में रखी स्पिरिट.
मढ़ौरा के भीड़िया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 300 लीटर स्पिरिट और एक कार बरामद की है. एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है
मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भीड़िया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 300 लीटर कच्ची स्पिरिट के साथ एक कार को जब्त किया है. पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीड़िया गांव निवासी राजीव रंजन सिंह के रूप में हुई है.
पेंट के डिब्बों में लायी जा रही थी स्पिरिट
मढ़ौरा पुलिस को रविवार को यह सफलता मिली. तलाशी के दौरान पुलिस ने पेंट के 30 डिब्बों में छिपाकर रखी गयी 300 लीटर कच्ची स्प्रिट और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार को अपने कब्जे में ले लिया. इस कार्रवाई को लेकर मढ़ौरा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है .इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और उन पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











