छपरा में बाढ़ पीड़ितों के लिए श्री राम सेना ने बढ़ाया मदद का हाथ, नाव से जलमग्न इलाकों में पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए श्रीराम सेना आगे आई है। संगठन ने नाव के जरिए जरूरतमंदों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

Saran News : बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए श्री राम सेना संगठन, छपरा की टीम ने जलमग्न क्षेत्रों में पहुंचकर राहत एवं सेवा कार्य किया. संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाव के माध्यम से प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच भोजन और आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया.

विज्ञापन

पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने बताया मानवीय दायित्व

कार्यक्रम में सहयोगी पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने कहा कि बाढ़ की कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करना सभी का मानवीय दायित्व है. उन्होंने कहा कि संकट के समय जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए.

पीड़ितों की स्थिति देखकर व्यथित है मन : उदय श्रीवास्तव

श्री राम सेना छपरा के जिला संरक्षक एवं समाजसेवी उदय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा देखकर मन व्यथित है. ऐसे कठिन समय में जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सहायता करना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने समाज के लोगों से बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की अपील की.

संकट में जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना ही सच्ची सेवा

जिला अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया मिश्रा ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहना ही सच्ची मानव सेवा है. उन्होंने राहत कार्यों में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया.

राहत कार्य में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर संदीप कुमार, अंकित मिश्रा, नितेश दुबे, दीपक कुमार, आदित्य, सिद्धांत कुमार, टिंकू, सुनील, करण और संजना सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सहयोगी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन