तरैया में गंडक का जलस्तर सामान्य, तटीय इलाके के लोग भी बिल्कुल सुरक्षित
गंडक तट पर स्थित संत शिरोमणि नारदजी महाराज कुटिया आश्रम में विराजमान | Prabhat Khabar Network
तरैया प्रखंड से होकर बहने वाली गंडक नदी का जलस्तर सामान्य है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों और तटबंध के नीचे रहने वाले लोग सुरक्षित हैं. स्थानीय अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं. लोगों से घबराने की अपील की गई है.
तरैया प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की होकर गुजरने वाली गंडक नदी का जलस्तर बिल्कुल सामान्य स्थित बनी हुई है. सारण तटबंध के नीचे इलाके व गंडक नदी के तटीय इलाके लोग बिल्कुल सुरक्षित हैं. हालांकि सारण तटबंध के पदाधिकारी तथा गंडक विभाग प्रशासनिक पदाधिकारी प्रतिदिन गंडक नदी के जलस्तर पर निगरानी बनाये हुए हैं.
तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने सोमवार को गंडक नदी नारायणी तट संत शिरोमणि श्रीश्री 108 श्री नारदजी महाराज जी के आश्रम का निरीक्षण किया. प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि संतजी महाराज का आश्रम गंडक नदी के अंतिम तट पर अवस्थित है जो बिल्कुल सुरक्षित है. संत जी महाराज अभी भी अपने कुटिया आश्रम में विराजमान हैं.
प्रमुख प्रतिनिधि ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गंडक नदी का जलस्तर बिल्कुल सामान्य है. घबराने की जरूरत नही है. सारण तटबंध के नीचे इलाके व गंडक नदी के तटीय इलाके लोग भी बिल्कुल सुरक्षित हैं. प्रमुख प्रतिनिधि ने गंडक नदी के जलस्तर सामान्य होने की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ व अन्य वरीय पदाधिकारियों को दिया.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए