सारण में यात्री शेड में 8 साल से रह रही वृद्ध महिला की मौत, अंतिम समय तक नहीं मिला अपना आशियाना; पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन

पचौड़र यात्री शेड में वृद्ध महिला के निधन के बाद बिखरे कपड़े व अन्य सामान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तरैया के पचौड़र में यात्री शेड में आठ वर्षों से रह रही एक वृद्ध प्रवासी महिला का निधन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

Saran News : तरैया प्रखंड के पचौड़र पंचायत स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर के समीप यात्री शेड में वर्षों से रह रही करीब 75 वर्षीय प्रवासी वृद्ध महिला का सोमवार की सुबह निधन हो गया. बताया जाता है कि महिला करीब आठ वर्षों से इसी यात्री शेड को अपना आशियाना बनाकर रह रही थी और पचौड़र बाजार व आसपास के गांवों में घूमकर अपना जीवन गुजारती थी.

विज्ञापन

स्थानीय लोग देते थे खाने-पीने का सामान

स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध महिला के पास रहने का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था. आसपास के लोग उसे खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध करा देते थे, जिससे उसका जीवन चलता था. तबीयत खराब होने पर पचौड़र बाजार के दवा व्यवसायी और स्थानीय लोग उसे दवा देकर मदद करते थे.

2019 की बाढ़ के बाद यात्री शेड में बना लिया था बसेरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2019 में क्षेत्र में आयी भीषण बाढ़ के समय वृद्ध महिला ने यात्री शेड में अपना बसेरा बना लिया था. इसके बाद से वह लगातार इसी यात्री शेड में रह रही थी. करीब आठ वर्षों तक यही स्थान उसके लिए घर और आशियाना बना रहा.

यात्री शेड में ही हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

सोमवार की सुबह वृद्ध महिला की यात्री शेड में ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तरैया थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुटी है.

आठ साल बाद फिर वीरान पड़ा यात्री शेड

वृद्ध महिला की मौत के बाद वह यात्री शेड एक बार फिर वीरान पड़ गया, जो करीब आठ वर्षों से उसके जीवन का सहारा बना हुआ था. स्थानीय लोगों के बीच महिला की मौत को लेकर चर्चा रही और उसके वर्षों पुराने संघर्ष की यादें भी ताजा हो गयीं.

पचौड़र यात्री शेड में वृद्ध महिला के निधन के बाद बिखरे कपड़े व अन्य सामान | Prabhat Khabar Network
पचौड़र यात्री शेड में वृद्ध महिला के निधन के बाद बिखरे कपड़े व अन्य सामान | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन