बनियापुर में मुख्य सड़क पर दुकान, रोज लग रहा जाम

Updated at : 22 Jul 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
बनियापुर में मुख्य सड़क पर दुकान, रोज लग रहा जाम

मुख्य बाजार बनियापुर में प्रतिदिन जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन

मुख्य बाजार बनियापुर में प्रतिदिन जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों की माने तो एनएच 331 स्थित बनियापुर पुल और मुख्य बाजार स्थित तीनमुहनी पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे हॉस्पिटल, ब्लॉक, थाना एवं बैंक आने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. वहीं जाम की वजह से दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है. पूर्व में बनियापुर पुल और तीनमुहनी पर कई बार जाम से बाहर निकलने की होड़ में छोटे-बड़े वाहनों की चपेट में आने से कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ी है. बावजूद इसके जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है. जाम लगने का क्या है कारण : बाजार के लोगों की मानें, तो हाल के दिनों में सड़क के चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने से जगह की कमी नहीं है. मगर सड़क पर अतिक्रमण एवं बाजार पर बेतरतीब ढंग से वाहनों के पार्किंग करने की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. बनियापुर पुल पर दोनों तरफ से दर्जनों सब्जी विक्रेता एवं मछली दुकानदारों ने अपनी दुकान लगाकर राहगीरों के चलने की जगह से लेकर सड़क का भी काफी हिस्सा अतिक्रमित कर लिया है. इस वजह से दिन में कई-कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. खासकर शाम के समय में स्थिति और भी बदतर हो जाती है. एनएच होने के कारण सड़क पर हर समय सैकड़ों की संख्या में वाहनों का परिचालन होते रहता है. बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन द्वारा सड़क से जाम हटवाने अथवा पुल को अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे राहगीरों की परेशानी बढ़ती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन