धान खरीद में लक्ष्य के 74 फिसदी के करीब पहुंचा सारण
Updated at : 17 Feb 2026 9:18 PM (IST)
विज्ञापन

डीएमने मंगलवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीएम एसएफसी, सभी बीसीओ व अन्य सभी सदस्यों के धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की.
विज्ञापन
छपरा.
जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीएम एसएफसी, सभी बीसीओ व अन्य सभी सदस्यों के साथ खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अवसर पर धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि लक्ष्य के 74 फ़ीसदी धान की खरीदारी हो चुकी है. अब 28 फरवरी तक है धान की खरीदारी होगी. 30 जून 2026 तक सीएमआर लिया जायेगा. सारण जिला के लिये इस वर्ष 94777 मैट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित है. अद्यतन लगभग 70191 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गयी है. जो कि लक्ष्य के 74 फ़ीसदी के आसपास है. यह धान कुल 10683 किसानों से क्रय किया गया है. इस वर्ष धान अधिप्राप्ति के लिए 261 पैक्स व 10 व्यापार मंडल का चयन किया गया है. राज्य खाद्य निगम के सभी सीएमआर गोदामों में गुणवत्ता नियंत्रक से जांच सुनिश्चित करते हुये निर्धारित मानक के अनुरूप ही चावल जमा लिया जा रहा है. अद्यतन 20 हजार एमटी सीएमआर राज्य खाद्य निगम में प्राप्त किया गया है. जिलाधिकारी ने शेष अवधि में किसानों से समन्वय स्थापित कर धान अधिप्राप्ति के कार्य में अधिक से अधिक बढ़ोतरी लाने को कहा. सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेष अवधि में पैक्सवार शेष लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्रवाई करेंगे. जो पैक्स अपना लक्ष्य पूरा करने में समर्थ नहीं होंगे उनका लक्ष्य बेहतर अधिप्राप्ति करने वाले पैक्सों को देते हुए अधिप्राप्ति के लक्ष्य को पूरा करने का निदेश दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




