सारण: तरैया के पोखरेड़ा गांव में मारपीट, तीन भाई घायल, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Saran News: सारण के तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में मारपीट की घटना में तीन भाई घायल हो गए. पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Saran News: तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में मारपीट की घटना में तीन सगे भाई घायल हो गए. घायलों की पहचान मिठू पासवान, बुलेट पासवान और मनु पासवान के रूप में हुई है. तीनों का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के संबंध में घायल मिठू पासवान ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में रंजन महतो, उनकी पत्नी, दीपक महतो, द्वारिका महतो, चुनमुन, रेखा देवी और विकास कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है.

गाली-गलौज के बाद तीनों भाइयों से मारपीट का आरोप

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना के समय तीनों भाई अपने घर पर अस्वस्थ पिता को दवा खिला रहे थे. इसी दौरान आरोपित घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी ने मिलकर तीनों भाइयों के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान तीनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही घायल हो गए.

सांकेतिक तस्वीर Ai से ली गई

डायल 112 की टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में तीनों भाइयों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

तरैया थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के 17 केंद्रों पर 9,028 अभ्यर्थी देंगे 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, जानें प्रशासन की पूरी तैयारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन