सारण के गड़खा में निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा इलाका

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं

Gaya News: गड़खा प्रखंड के मीठेपुर ब्रह्मस्थान पर आयोजित 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर रविवार को महमदपुर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई.

विज्ञापन

Saran News: (गड़खा से राना सिंह की रिपोर्ट) गड़खा प्रखंड के मीठेपुर ब्रह्मस्थान पर आयोजित 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर रविवार को महमदपुर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. पूरे इलाके में जय श्रीराम, जय हनुमान और हर-हर महादेव के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन

हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

कलश यात्रा महमदपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह के दरवाजे से शुरू हुई. श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सियाराम दास के मठिया स्थित पोखरा पहुंचे. यात्रा में आकर्षक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई जलभरी

पोखरा पर आचार्य विवेकानंद तिवारी और सोनू तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र गंगाजल भरा. इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ. कलश यात्रा में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने लाल और पीले वस्त्र धारण कर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया. जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

संतों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कलश यात्रा में संत शत्रुघ्न दास महाराज, अरविंद कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर राय, रामअवधेश सिंह, राजेश सिंह, राहुल सिंह, शुभम सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे. आयोजकों ने बताया कि अखंड अष्टयाम की पूर्णाहुति के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति संगीत और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे.

Also Read: डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा में गणित ने छुड़ाए पसीने, 19 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 15 फीसदी परीक्षार्थी रहे गायब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन