सारण: करंट की चपेट में आने से बुझ गई मासूम की जिंदगी, पटना पहुंचने से पहले 4 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

मासूम की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिले के दाउदपुर बाजार में खेलते समय 4 साल की बच्ची करंट की चपेट में आ गई. बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

सारण के दाउदपुर से सुनील तिवारी की रिपोर्ट Saran News : सारण जिले के दाउदपुर बाजार में करंट लगने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही. बेहतर इलाज के लिए उसे छपरा से पटना रेफर किया गया, लेकिन पटना पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी सांसें थम गईं.

विज्ञापन

करंट लगते ही मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, दाउदपुर बाजार में खेल रही बच्ची अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गई. परिजन उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए दाउदपुर ले गए. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना भेजने की सलाह दी.

पटना पहुंचने से पहले ही हार गई जिंदगी की जंग

परिजन मासूम को एंबुलेंस से पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस खबर के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

परिवार की लाडली थी मासूम

मृत बच्ची की पहचान प्रीतम सिंह की चार वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वह परिवार की सबसे चंचल और सबकी लाडली थी. उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि दाउदपुर बाजार के व्यवसायियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन