सारण में 17 सितंबर से दीपोत्सव और कायाकल्प अभियान: डीएम ने कसी कमर, घाटों व मंदिरों में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Updated:
विज्ञापन

सारण में दीपोत्सव की तौयारी। तस्वीर- AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News: सारण में 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के साथ दीपोत्सव का आयोजन होगा. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सेवा संकल्प, दीपोत्सव एवं कायाकल्प अभियान के तहत जिले के सांस्कृतिक विरासत को संवारने और सरकारी कार्यालयों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू की है.

विज्ञापन

Saran News: जिले की सांस्कृतिक विरासत को संवारने, विकास योजनाओं को गति देने और सरकारी कार्यालयों के कायाकल्प को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. सेवा संकल्प, दीपोत्सव एवं कायाकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को सभी संबंधित जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में जनभागीदारी बढ़ाने और प्रत्येक आयोजन को समयबद्ध तरीके से सफल बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

17 सितंबर को जलेगा 'आशीर्वाद का दीया'

जिलाधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य जिले के आम नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, जागरूकता फैलाना और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है. इस दीपोत्सव के लिए सारण समाहरणालय, रिविलगंज का धर्मनाथ मंदिर, मांझी रामघाट, डोरीगंज घाट, आमी घाट, सोनपुर का कालीघाट व हरिहरनाथ मंदिर, मढ़ौरा का सिलहौरी घाट, दोनों अनुमंडल कार्यालय तथा छपरा शहर के प्रमुख थाना चौक व म्युनिसिपल चौक को चिन्हित किया गया है. इन सभी स्थलों पर विशेष स्वच्छता, प्रकाश एवं सजावट की व्यवस्था रहेगी.

शिक्षा, पोषण और बदलाव की कहानी

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी तथा पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) में अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया. आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम के जरिए पोषण व संतुलित आहार के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाएगा. इसके साथ ही 'कहानी बदलाव की' के तहत विभिन्न विभागों से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों, वीडियो टेस्टिमोनियल और नवाचारों का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन गूगल ड्राइव पर संधारित किया जाएगा.

सरकारी भवनों व बुनियादी सुविधाओं का कायाकल्प

दीपावली से पूर्व सभी विद्यालयों, सरकारी अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्रशासनिक भवनों में रंग-रोगन, मरम्मत, स्वच्छ शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही ग्रामीण टोलों में पाइपलाइन लीकेज की जांच कर खराब नलों को दुरुस्त कराया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग को रक्तदान शिविर लगाने तथा नगर निगम व नगर निकायों को प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण का जिम्मा सौंपा गया है. डीएम ने स्पष्ट किया कि सेवा और कायाकल्प का यह अभियान धरातल पर वास्तविक बदलाव के रूप में दिखना चाहिए.

Also Read: सारण के तरैया में दर्दनाक हादसा: पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन