छपरा सदर अस्पताल में जल्द चालू होगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन, आश्वासन के बाद सत्याग्रह स्थगित

Updated:
विज्ञापन

फोटो, जानकारी देते सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा सदर अस्पताल प्रशासन ने ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन को 15 दिनों में शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया है, जिसके बाद सत्याग्रह को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन

Saran News : सदर अस्पताल, छपरा में लंबे समय से बंद पड़ी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन को चालू कराने की मांग को लेकर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की ओर से चलाये जा रहे आंदोलन का असर सामने आया है. संगठन ने मशीन चालू कराने के लिए अस्पताल प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. मांग पूरी नहीं होने पर 11 सितंबर से सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की गयी थी.

विज्ञापन

सत्याग्रह शुरू होने से पहले ही सदर अस्पताल प्रशासन ने नौ सितंबर को पत्र जारी कर संगठन को लिखित जवाब दिया. प्रशासन ने बताया कि मशीन के संचालन से संबंधित आवश्यक वैधानिक, तकनीकी, विद्युत और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक वीडियो में बताया गया है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद करीब 10 से 15 दिनों के भीतर मशीन को चालू कर दिया जायेगा.

लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

अस्पताल प्रशासन के लिखित जवाब और आधिकारिक आश्वासन के बाद फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने 11 सितंबर से प्रस्तावित सत्याग्रह को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है.

संगठन के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन का मामला सीधे मरीजों के हित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ा है. संगठन ने लगातार इस मुद्दे को उठाते हुए अस्पताल प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी थी.

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से लिखित जवाब मिलना और आधिकारिक वीडियो के माध्यम से 10 से 15 दिनों में मशीन चालू करने की बात कहना आंदोलन की महत्वपूर्ण सफलता है.

मशीन चालू होने तक जारी रहेगी निगरानी

मंटू कुमार यादव ने कहा कि संगठन प्रशासन के लिखित आश्वासन और आधिकारिक घोषणा का सम्मान करता है. इसी के मद्देनजर फिलहाल सत्याग्रह स्थगित किया गया है. हालांकि, मशीन वास्तव में चालू होकर मरीजों के काम आने तक इस मुद्दे पर संगठन की निगरानी जारी रहेगी.

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मशीन का जल्द संचालन जरूरी है. संगठन प्रशासन के आश्वासन के अनुसार तय समय में मशीन शुरू होने की उम्मीद कर रहा है.

दर्जनों सदस्य रहे मौजूद

मौके पर संगठन के कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, प्रभारी प्रदेश सचिव मकेसर पंडित, सक्रिय सदस्य मनजीत कुमार सिंह, रानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी, आरती, माला, दीपा, प्रियंका, नंदनी, गौरव, युवराज, नेहा कुमारी, रूपा कुमारी सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन