सारण में अचानक क्यों ठप हो गया मुख्य मार्ग? जानिए 60 मिनट तक किस आफत में फंसे रहे लोग
सड़क के बीचोंबीच गिरा पेड़
रविवार दोपहर रिविलगंज-छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर अचानक विशाल सूखा पेड़ गिरने से यातायात करीब एक घंटे तक ठप रहा. बिजली के तार भी चपेट में आने से आपूर्ति बाधित हुई. स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया गया.
Saran Road Blocked: रिविलगंज-छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर नयका बड़का बैजु टोला के पास रविवार दोपहर बाद अचानक एक विशाल सूखा पेड़ सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने से सड़क पर करीब एक घंटे तक बड़े वाहनों का परिचालन बाधित रहा. हालांकि छोटे वाहन सड़क के किनारे से निकलते रहे.
आपके शहर में
हल्की बारिश के दौरान अचानक गिरा पेड़
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर बाद इलाके में हल्की बारिश हो रही थी. इसी दौरान सड़क के किनारे स्थित एक विशाल सूखा पेड़ अचानक सड़क पर धराशायी हो गया.
पेड़ की चपेट में बिजली के तार भी आ गये. इससे सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित होने के साथ आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गयी.
संयोग से टली बड़ी दुर्घटना
स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ गिरने के समय सड़क पर कोई बड़ा वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था. इसके कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी. लोगों का कहना है कि यदि पेड़ गिरने के समय वाहन गुजर रहा होता तो गंभीर हादसा हो सकता था.
स्थानीय लोगों ने हटाया पेड़
पेड़ गिरने की सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया. पेड़ हटाये जाने के बाद बड़े वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू हो सका.
स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क साफ होने के बाद यातायात सामान्य हुआ. बिजली के तारों की समस्या के कारण कुछ समय तक बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए