सारण में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष व अन्य
सारण में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विशाल कुमार साह और जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक व्यवसायियों को जोड़ने पर बल दिया.
JDU Vyavsayik Prakoshth: सारण जिला जनता दल यूनाइटेड व्यवसायिक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गयी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विशाल कुमार साह की उपस्थिति रही, जबकि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल रहे. इस दौरान व्यवसायिक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी.
आपके शहर में
जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार साह ने कहा कि व्यवसायिक प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है. इसके लिए अधिक से अधिक व्यवसायियों को संगठन से जोड़ना होगा.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी व्यवसायियों तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि व्यवसायी समाज को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.
संगठन विस्तार के लिए चलेगा अभियान
जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि व्यवसायिक प्रकोष्ठ को जिले में और अधिक सशक्त बनाया जायेगा. संगठन के विस्तार के लिए लगातार अभियान चलाया जायेगा और अधिक से अधिक व्यवसायियों को संगठन से जोड़ा जायेगा.
ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व विधायक छोटेलाल राय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष डबलू सिंह काका, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, मुख्यालय प्रभारी ई. प्रभाष शंकर, सतीश शर्मा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: सारण: शादी के 6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ? पहले चेन्नई में पति की मौत, फिर बंद कमरे में मिली पत्नी की लाश!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए