छपरा के रामजयपाल कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों व कर्मचारियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में संकल्प लेते शिक्षक व छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राम जयपाल कॉलेज, छपरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गई।

विज्ञापन

Chhapra News: राम जयपाल कॉलेज, छपरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, भगवान बाजार (रतनपुरा, छपरा) के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ, नैतिक एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को प्रोत्साहित करना था.

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप-प्रज्वलन तथा अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ.

'मोबाइल और सोशल मीडिया का अनियंत्रित उपयोग भी एक नशा'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविन्द ब्रह्माकुमारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के मन, शरीर एवं चरित्र को दुर्बल बना देता है. उन्होंने युवाओं को आत्मनियंत्रण, सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार तथा अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि केवल मादक पदार्थ ही नहीं, बल्कि मोबाइल एवं सोशल मीडिया का अनियंत्रित उपयोग भी एक प्रकार का नशा है. उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी संसाधनों का सदुपयोग कर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया.

इसके पश्चात प्रियांशु कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए. वहीं वरिष्ठ शिक्षिका अनामिका ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण प्रत्येक नागरिक की साझी जिम्मेदारी है.

युवाओं की सकारात्मक सोच से ही संभव है नशामुक्त समाज: प्राचार्य

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कृष्ण कुमार बैठा ने की. अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण युवाओं की सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और अनुशासित जीवन शैली पर ही निर्भर करता है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई.

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. तोषी एवं डॉ. राकेश कुमार, डॉ. दिनेश बल्लभ, डॉ. शबाना लतीफ़, डॉ. आकांक्षा रानी, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. सरिता, डॉ. अमृत लाल विश्वकर्मा, डॉ. संजीव कुमार सुधांशु तथा डॉ. सुनीता यादव सहित कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन