छपरा जंक्शन पर एक घंटे के ब्लॉक से रेल परिचालन हुआ प्रभावित

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

छपरा जंक्शन पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन द्वारा मरम्मत एवं परिचालन कार्य को लेकर करीब एक घंटे का ब्लॉक लिया गया, जिससे रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया.

विज्ञापन

छपरा. छपरा जंक्शन पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन द्वारा मरम्मत एवं परिचालन कार्य को लेकर करीब एक घंटे का ब्लॉक लिया गया, जिससे रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया. ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते दाउदपुर, कोपा और एकमा स्टेशनों पर रोकना पड़ा. अचानक ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वही दूर-दराज से आने वाले यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इंतजार के दौरान असुविधा झेलनी पड़ी. जानकारी के अनुसार ब्लॉक के दौरान अप व डाउन लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही. इस वजह से 02564 क्लोन एक्सप्रेस, डाउन बाघ एक्सप्रेस, डाउन शहीद एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें 1 से दो घंटे की देरी से छपरा जंक्शन पहुंचीं. कुछ ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिलने के कारण लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ा, जिससे यात्रियों में बेचैनी देखी गयी. प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि पूर्व सूचना के अभाव में उन्हें अधिक दिक्कत हुई. डॉउन बाघ एक्सप्रेस ट्रेन को दाऊदपुर से छपरा पंहुचने मे डेढ़ घंटे तो शहीद एक्सप्रेस को कोपा से छपरा पहुंचने में दो घंटे का समय लग गया. स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक एवं सिग्नल सुधार कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया था, ताकि ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से किया जा सके. ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन