प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने नीलगाय के आतंक के खिलाफ किया प्रदर्शन
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 27 Jan 2026 10:52 PM
प्रखंड क्षेत्र के किसान इन दिनो नीलगाय की झुंड द्वारा खेतों में लहलहाते फसल को बर्बाद किए जाने के कारण काफी परेशान है.
मशरक. प्रखंड क्षेत्र के किसान इन दिनो नीलगाय की झुंड द्वारा खेतों में लहलहाते फसल को बर्बाद किए जाने के कारण काफी परेशान है. अपनी कड़ी मेहनत पर पानी फिरता देख किसानों का धैर्य टुटता जा रहा है. तरह तरह कि तरकीब आजमाने के बावजूद नीलगाय का आतंक थमने का नाम नही ले रहा. जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के आक्रोशित किसानो द्वारा मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि नीलगाय द्वारा कई एकड़ मे लगे गेंहू के फसल को बर्बाद कर दिया है. नीलगाय के आतंक के कारण कोई भी फसल सही सलामत खेतों से घर तक नहीं पहुंच रही है. किसानों के इस परेशानी से अवगत सरकारी कर्मी भी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे है. किसानों ने सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए नीलगाय से निजात दिलाने की पहल वरीय पदाधिकारियों से करने को कहा. नीलगाय से परेशान सोनौली, बंगरा सहित अन्य पंचायत के किसानों द्वारा मशरक प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी,वन प्रमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है. आक्रोशित किसानों को प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश सिंह मंटू द्वारा समझा-बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दी गयी की इस समस्या की समाधान के लिए अग्रसर कार्यवाई हेतू वरीय पदाधिकारीगण से संपर्क कर जल्द निजात दिलाया जाएगा. प्रदर्शन मे अजय कुमार सिंह, रघुनाथ राय पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष, रविन्द्र सिंह, पवन कुमार सहित दर्जनों किसान शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










