लोक महाविद्यालय हाफिजपुर बनियापुर में प्रो कवींद्रनाथ ओझा बने जेपीयू शिक्षक प्रतिनिधि

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
लोक महाविद्यालय हाफिजपुर बनियापुर में प्रो कवींद्रनाथ ओझा बने जेपीयू शिक्षक प्रतिनिधि

लोक महाविद्यालय हाफिजपुर बनियापुर में जेपीयू शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रो उदय अरविंद, प्रो विश्वामित्र पांडेय प्रॉक्टर एवं प्रो कृष्ण कुमार डीन वाणिज्य विभाग जेपीयू सह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की देखरेख में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

छपरा. लोक महाविद्यालय हाफिजपुर बनियापुर में जेपीयू शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रो उदय अरविंद, प्रो विश्वामित्र पांडेय प्रॉक्टर एवं प्रो कृष्ण कुमार डीन वाणिज्य विभाग जेपीयू सह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की देखरेख में संपन्न हुआ. इस चुनाव में प्रो कवींद्रनाथ ओझा विजय घोषित किये गये. उन्हें 42 में से कुल 23 मत प्राप्त हुए. जबकि अन्य तीन प्रतिद्वंदियों को क्रमशः नौ, सात एवं तीन मत प्राप्त हुआ. प्रो कवींद्र ने महाविद्यालय के सभी साथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी विगत तीन साल से रुके हुए वेतन भुगतान को अविलंब निर्गत कराना है. बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद द्वारा महाविद्यालय इंटर अनुदान खाते में पड़े दो करोड रुपये का वितरण करना एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय में लंबित डिग्री अनुदान को विमुक्त कराकर उसका वितरण करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल कायम करना, जयप्रकाश विश्वविद्यालय से तालमेल कर सभी अवरुद्ध कार्यों को संपन्न कराना मेरा मुख्य लक्ष्य होगा. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि महाविद्यालय के सभी सदस्य एवं विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी के सहयोग से महाविद्यालय को विकास की ओर अग्रसर करेंगे. चुनाव को लेकर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया. उक्त चुनाव में रामाशंकर राय अवकाश प्राप्त अंकेक्षक, प्रो चंद्रिका सिंह अवकाश प्राप्त प्राध्यापक ने चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन