पुलिस ने 154 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद, दो शराबी गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने 154 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद, दो शराबी गिरफ्तार

परसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

परसा. परसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार बहल���लपुर स्थित पिंटू सिंह के मुर्गी फार्म के पास एक टाटा मैजिक वाहन पर शराब लदी हुई है. सूचना मिलते ही परसा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टाटा मैजिक वाहन से कुल 154.260 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की गयी. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं दूसरी ओर परसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो शराबियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबियों की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर बथानी गांव निवासी स्वर्गीय सुदर्शन साह के पुत्र सोमनाथ साह तथा परसा थाना क्षेत्र के अन्याय गांव निवासी चनु राय के पुत्र हरेश कुमार राय के रूप में की गयी है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन