सारण के पानापुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर, 102 छात्राओं से अधिकारियों ने किया सीधा संवाद
शिविर में उपस्थित पदाधिकारी एवं छात्राएं.
पानापुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में 102 छात्राओं ने भाग लिया. नोडल पदाधिकारी ने छात्राओं की शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं को सुना और समाधान के सुझाव दिए.
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya: पानापुर प्रखंड के बकवा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विद्यालय की 102 छात्राओं ने भाग लिया. नोडल पदाधिकारी के रूप में पहुंचे सारण के वरीय उप समाहर्ता मिंटू चौधरी ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली.
आपके शहर में
पढ़ाई और परीक्षा तनाव को लेकर दिए टिप्स
शिविर के दौरान मिंटू चौधरी ने छात्राओं को पढ़ाई के आसान तरीकों की जानकारी दी. साथ ही स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानसिक कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी साझा कीं. उन्होंने छात्राओं को परीक्षा के तनाव से बचने तथा कठिन विषयों को सरल तरीके से समझने के लिए उपयोगी सुझाव दिये.
छात्रावास और सुविधाओं की ली जानकारी
अधिकारी ने छात्राओं से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ छात्रावास की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. उन्होंने छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की.
इस दौरान पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, भोजन, सुरक्षा और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी छात्राओं से जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
नवनिर्मित छात्रावास जल्द हस्तांतरित करने की मांग
शिविर के दौरान विद्यालय की वार्डेन रेखा कुमारी ने नवनिर्मित बालिका छात्रावास को जल्द से जल्द विद्यालय को हस्तांतरित करने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि छात्रावास के हस्तांतरण के बाद कक्षा नौ की छात्राओं को वहां शिफ्ट किया जा सकेगा, जिससे विद्यालय की आवासीय व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
ये अधिकारी रहे मौजूद
विद्यार्थी सहयोग शिविर में बीइओ धीरेंद्र प्रसाद, संचालक कांता राम और वार्डेन रेखा कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे. शिविर के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रखे. अधिकारियों ने समस्याओं के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें: TRE-4 की पीटी में बदल सकता है सिलेबस, बिहार से होंगे 30% प्रश्न, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजा पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए