विधि मंडल की आमसभा में आय-व्यय का ब्योरा पेश, चुनाव कमेटी पर नहीं बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

विधि मंडल के सेंट्रल हॉल में आज अधिवक्ताओं की आमसभा की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष विधि मंडल अध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद ने किया.

विज्ञापन

छपरा. विधि मंडल के सेंट्रल हॉल में आज अधिवक्ताओं की आमसभा की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष विधि मंडल अध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद ने किया. विधि मंडल के महामंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह द्वारा दो वर्षों के आय व्यय को आमसभा में पेश किया गया और आगामी मार्च में होने वाले कार्यकारिणी के चुनाव के लिए चुनाव पदाधिकारी आमसभा में चुनने के का प्रस्ताव दिया गया. परंतु आमसभा द्वारा एक व्यक्ति के नाम पर सहमति नहीं बनी और आमसभा में सात व्यक्तियों का नाम चुनाव कमेटी के लिए पेश किया गया. सर्व सम्मति नहीं बन सकी. जिसके कारण निर्णय लिया गया कि अति शीघ्र चुनाव पदाधिकारी का चुनाव कराकर या बैठक कर आमसभा में आये. अधिवक्ताओं का चयन किया गया जायेगा. चुनाव कमिटी के लियेअधिवक्ता कल्याण किशोर, कृष्ण बल्लभ पांडे, मधुसूदन मंडल, दिनेश्वर सिंह, कौशिक, बृजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू, मोहर्रम अंसारी, अभय कुमार मिश्रा का नाम आया. अधिवक्ता शत्रुघ्न सिंह, अशोक सिंह ,अजय सिंह, अशोक सिंह, सुमंत द्विवेदी, मंटू सिंह, विनय कुमार सिंह, सुरेश सिंह, उमेश सिंह, सतीश पांडे, पवन कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार पांडे, राजेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन