सारण: मढ़ौरा में युवक की संदेहास्पद मौत मामले में हत्या का मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

Author Manokamna Singh|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. जन्मदिन की पार्टी से लौटे 35 वर्षीय रौशन कुमार का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोझी बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने नया मोड़ देते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मढ़ौरा थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी में गया था युवक, सुबह मिला शव

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रौशन कुमार शुक्रवार की रात गांव में ही आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी (बर्थडे पार्टी) में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटा. शनिवार की सुबह उसका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया. मृतक के भाई दीपक कुमार ने इसे एक सोची-समझी और सुनियोजित साजिश करार देते हुए गांव के ही 4-5 लोगों को नामजद करते हुए हत्या का लिखित आरोप लगाया है.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, दो नामजद गिरफ्तार

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं. मढ़ौरा डीएसपी सविंदर कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों में से अरुण सिंह और सीटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डीएसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया जाएगा. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे पोझी बुजुर्ग इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल व्याप्त है.

Also Read: 15 मिनट की बारिश में ही डूबा छपरा शहर, कई इलाकों में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन