सारण: मढ़ौरा के नये SDO बने ट्रेनी IAS सैयद आदिल मोहसिन, कानून-व्यवस्था पहली प्राथमिकता
नव पदस्थापित एसडीएम सैयद आदिल मोहसिन पदभार करते हुए
2024 बैच के ट्रेनी आईएएस अधिकारी सैयद आदिल मोहसिन ने मढ़ौरा के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था बनाए रखने और ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है.
Syed Adil Mohsin: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से किये गये प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2024 बैच के ट्रेनी आईएएस अधिकारी सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का नया अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. मंगलवार को उन्होंने मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय में निवर्तमान एसडीएम निधि राज से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया.
आपके शहर में
विधि-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता
पदभार संभालने के बाद नये एसडीओ सैयद आदिल मोहसिन ने अपनी कार्ययोजना साझा की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी तरह की प्रशासनिक समस्या नहीं आने देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन
एसडीओ ने कहा कि राशन कार्ड से जुड़े मामलों के साथ अन्य लंबित विभागीय मामलों और जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर काम किया जायेगा.
कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी मिलीं
नये एसडीओ को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 और 163 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गयी हैं. इससे अनुमंडल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मामलों में दंडाधिकारी स्तर पर कार्रवाई की शक्तियां और प्रभावी होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए