सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूर से मारपीट, एक गिरफ्तार
शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर के साथ मारपीट के बाद जख्मी मजदूर के द्वारा तीन नामजद समेत आठ-दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
छपरा. शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर के साथ मारपीट के बाद जख्मी मजदूर के द्वारा तीन नामजद समेत आठ-दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जख्मी युवक रिविलगंज थाना क्षेत्र के तिवारी टोला जिगना गांव निवासी भुर्मेला राम का 40 वर्षीय पुत्र लखन राम बताया गया है. थाना को दिए बयान में उसके द्वारा बताया गया है कि वह कॉलेजिएट स्कूल के समीप सड़क निर्माण कार्य में लगा था, उसी बीच सड़क पर लगाये गये बोर्ड को हटाने को लेकर राहुल व अन्य से उसकी बहस हो गयी. जब उसके द्वारा बताया गया कि रास्ता बंद है तो उसके साथ मारपीट की गयी. उस दौरान आठ-दस की संख्या में कुछ लोग आये और उसके साथ मारपीट करने लगे. जिसके बाद वह जख्मी हो गया और उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के सतघरवा निवासी एक अभियुक्त गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है. वही भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए