चेतन परसा में आरती ट्रेडिंग फार्म के गोदाम में आग लगने से लाखों के किराना सामान जलकर राख

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
चेतन परसा में आरती ट्रेडिंग फार्म के गोदाम में आग लगने से लाखों के किराना सामान जलकर राख

थाना क्षेत्र के चेतन परसा स्थित आरती ट्रेडिंग फार्म के गोदाम में बुधवार की अहले सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गयी, जिससे गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के किराना सामान जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र के चेतन परसा स्थित आरती ट्रेडिंग फार्म के गोदाम में बुधवार की अहले सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गयी, जिससे गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के किराना सामान जलकर राख हो गये. आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार, गोदाम में रिफाइन तेल, कच्ची घानी करुआ तेल, फार्चून रिफाइन, आटा, डालडा जार, चीनी समेत अन्य कई प्रकार के किराना सामान बड़ी मात्रा में रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गये. इस संबंध में फार्म के मालिक दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर परसा निवासी राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी कि उनके आरती ट्रेडिंग फार्म के गोदाम में आग लगी हुई है. सूचना मिलते ही वे तत्काल गोदाम पहुंचे, जहां देखा कि अंदर रखा सारा सामान धू-धू कर जल रहा है. घटना की सूचना तुरंत 112 डायल पुलिस एवं सोनपुर अनुमंडल के अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही 112 डायल के पुलिस पदाधिकारी राजकुमार यादव मढ़ौरा तथा सोनपुर अनुमंडल की अग्निशमन पदाधिकारी नेहा कुमारी के नेतृत्व में दो छोटे एवं तीन बड़े अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे. दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अग्निशमन टीम की तत्परता से गोदाम के बगल वाले कमरे में रखे सामान को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन जब तक आग पूरी तरह नियंत्रित हुई, तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था. गोदाम मालिक राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि वे अडानी ग्रुप के फार्चून रिफाइन के पूरे सारण जिले के डिस्ट्रीब्यूटर थे और इसी गोदाम से फार्चून रिफाइन तेल की आपूर्ति की जाती थी. आग से व्यवसाय को भारी क्षति पहुंची है. घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अनुज कुमार थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. स्थानीय पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया. गोदाम मालिक ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है. उन्होंने यह भी कहा कि गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं है, जिससे आग लगने के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन