Chhapra News : 12 जनवरी तक भरा जायेगा स्नातक सेकेंड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chhapra News : स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2023-27 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी गयी है. पहले 10 जनवरी तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी.

विज्ञापन

छपरा. स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2023-27 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी गयी है. पहले 10 जनवरी तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी. कड़ाके की ठंड के कारण कई छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंच कर परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर सके हैं. ऐसे में परीक्षा विभाग ने फॉर्म भरने की तिथि को 12 जनवरी तक विस्तारित किया है. जिसका नोटिफिकेशन जारी कर सभी कॉलेजों को भेज दिया गया है. फॉर्म ऑफलाइन मोड में भरा जा रहा है. फॉर्म भरने का शुल्क छह सौ रुपये है. विदित हो कि इस समय सेकेंड सेमेस्टर के अंतर्गत वायवा व इंटरनल परीक्षा ली जा रही है. 10 जनवरी तक कॉलेजों में निर्धारित शेड्यूल पर वायवा व इंटरनल परीक्षा पूरी कर लेनी है. जिसके बाद 12 तक विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में अंक पत्र भी सबमिट कर देना है. परीक्षा नियंत्रक बताया कि 12 जनवरी को सेकेंड सेमेस्टर के फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 से 20 जनवरी के बीच परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया जायेगा.

स्टूडेंट कॉर्नर पर उपलब्ध है जानकारी

परीक्षा नियंत्रक ने बताया की वेबसाइट पर एक स्टूडेंट कॉर्नर बनाया गया है. जहां परीक्षा फार्म उपलब्ध है. छात्रों को पहले परीक्षा फॉर्म डाउनलोड करना होगा. जिसके बाद उसे भरकर स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा का अंक पत्र, एडमिट कार्ड, पंजीयन प्रमाण पत्र आदि कागजातों की छाया प्रति के साथ संलग्न करते हुए कॉलेज में सम्बंधित विभाग में जाकर वेरीफाई कराना होगा. जिसके बाद निर्धारित शुल्क के साथ फार्म स्वीकार किया जायेगा. बिना पंजीयन प्रमाण पत्र के फार्म स्वीकार नहीं होगा. फॉर्म भरने के बाद परीक्षा विभाग द्वारा उसकी जांच की जायेगी. इसके बाद ही एडमिट कार्ड निर्गत किया जायेगा.

सीबीसीएस सिलेबस पर आधारित होगी परीक्षा

स्नातक के अंतर्गत सत्र 2023-27 से च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम सीबीसीएस सिलेबस लागू किया जा चुका है. इस सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं को सीबीसीएस सिलेबस पर आधारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाया गया है. परीक्षा भी इसी पैटर्न पर होगी. सीबीसीएस सिलेबस के अंतर्गत स्नातक को चार साल का कर दिया गया है. जिसमें कुल आठ सेमेस्टर बनाये गये हैं. पहले छह सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को डिग्री मिल जायेगी. वहीं दो और सेमेस्टर उतीर्ण करने के बाद डिग्री के साथ रिसर्च भी पूरा कर सकेंगे. वहीं चार सेमेस्टर पूरा करते ही छात्रों को डिप्लोमा मिल जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन