सारण की पूर्व बीडीसी सदस्या गिरजा देवी का निधन, पटना में इलाज के दौरान गई जान

शोक संतप्त परिजनों कों ढाढ़स बंधाते जिलापार्षद
पानापुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत की पूर्व बीडीसी सदस्या गिरजा देवी का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। क्षेत्र में शोक की लहर, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि।
सारण जिले के पानापुर प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत की पूर्व बीडीसी सदस्या एवं भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामज्ञास चौरसिया की पत्नी गिरजा देवी का सोमवार सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लगभग 68 वर्ष की थीं. शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पहले उन्हें छपरा ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया था.
निधन की खबर से क्षेत्र में शोक
गिरजा देवी के निधन की सूचना मिलते ही पानापुर प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शुभचिंतक और जनप्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया.
जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.
कई नेताओं ने जताई गहरी संवेदना
पूर्व बीडीसी सदस्या के निधन पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक जनक सिंह, जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर, अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह, मनोज कुमार गिरी, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष कन्हैया पंडित, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, सुरेंद्र पंडित, उमेश सिंह कुशवाहा, मुखिया जलेश्वर मांझी, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, सरपंच सुरेश राम, बीडीसी प्रतिनिधि सालिक परदेशी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की.
Also Read : सारण : 16 किमी पैदल गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त, पहली सोमवारी पर तरैया के शिवालयों में उमड़ी आस्था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











