बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन संरक्षण पर प्रशासन का जोर, छपरा में पशु चिकित्सा कैंप जारी
पशुधन संरक्षण
जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रहा है. छपरा सदर प्रखंड में पशु चिकित्सा कैंप लगाकर पशुओं का इलाज किया जा रहा है. प्रशासन समय पर चारा और दवा उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश कर रहा है.
Flood Affected Animals: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने के साथ जिला प्रशासन की ओर से पशुधन के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. छपरा सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार पशु चिकित्सा कैंप संचालित किये जा रहे हैं. इन कैंपों में पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं.
मुस्सेपुर में पशुओं की स्वास्थ्य जांच और उपचार
छपरा सदर प्रखंड के मुस्सेपुर गांव में भी बाढ़ प्रभावित परिवारों के पशुधन के लिए चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है. पशु चिकित्सकों और चिकित्सा दल की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है. जरूरत के अनुसार पशुओं को उपचार और दवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं.
समय पर चारा और दवा उपलब्ध कराने की तैयारी
जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के पशुधन को समय पर चिकित्सा, चारा और जरूरी संरक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. बाढ़ के दौरान पशुओं के लिए भोजन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं हों, इसके लिए प्रभावित इलाकों में आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है.
रिविलगंज में पशु चारा का वितरण
रिविलगंज प्रखंड में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन संरक्षण के तहत पशु चारा वितरित किया जा रहा है. प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक चारा पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि पशुओं के लिए भोजन की समस्या न हो.
बाढ़ के बीच पशुओं के उपचार, दवा और चारा की उपलब्धता को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए