परसा में शराबियों और वारंटियों समेत पांच गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर परसा पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अलग-अलग मामलों में कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर परसा पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अलग-अलग मामलों में कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के अन्याय गांव में छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा व मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान अन्याय गांव निवासी सुदर्शन माझी के पुत्र सुधीर माझी के रूप में की गयी है. आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया. वहीं, थाना क्षेत्र के परसा पोझी गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबियों में परसा पोझी गांव निवासी मनोज दास का पुत्र सूरज कुमार तथा स्व प्रमोद दास का पुत्र रौशन कुमार शामिल हैं.दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत सन्हा दर्ज कर उन्हें छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया. इसके अलावा, थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लंबित मामलों में फरार चल रहे दो कोर्ट वारंटियों को भी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कोर्ट वारंटियों में बनकेरवा गांव निवासी जितेंद्र राय का पुत्र रामेश्वर राय तथा मुजौना गांव निवासी स्व. जलेश्वर राउत का पुत्र तेतर राउत शामिल हैं। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन