ePaper

स्नातक पार्ट-थर्ड की पांचवें पेपर की छूटी हुई परीक्षा अब 26 फरवरी को

Updated at : 05 Feb 2026 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-थर्ड की पांचवें पेपर की छूटी हुई परीक्षा अब 26 फरवरी को

स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा हाल ही में संपन्न हुई है. हालांकि परीक्षा के दौरान 17 व 19 जनवरी को आयोजित पांचवें पेपर की परीक्षा से कई परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गये थे.

विज्ञापन

छपरा. स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा हाल ही में संपन्न हुई है. हालांकि परीक्षा के दौरान 17 व 19 जनवरी को आयोजित पांचवें पेपर की परीक्षा से कई परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गये थे. इस संदर्भ में छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय को अनुपस्थित रहने का उचित कारण प्रस्तुत करते हुए आवेदन दिया गया था. जिसके बाद कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने पांचवें पेपर से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया है. जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी थी. वह 26 फरवरी को परीक्षा विभाग द्वारा जारी किये शेड्यूल के अनुसार पांचवे पेपर की परीक्षा दे सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 26 फरवरी को दो पालियों में पांचवें पेपर की परीक्षा ली जायेगी. पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं के पास यह अंतिम अवसर होगा. इसके बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा का आयोजन नहीं कराया जायेगा.

दो ग्रुप में बांटे गये हैं विषय

जानकारी के अनुसार पांचवे पेपर के लिए स्नातक के सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए के अंतर्गत अर्थशास्त्र, सोशियोलॉजी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित, ग्रामीण अर्थशास्त्र, इतिहास, एआइएच एंड सी, संस्कृत, हिंदी दर्शनशास्त्र, संगीत व भोजपुरी को रखा गया है. जबकि ग्रुप बी में राजनीति विज्ञान, जूलॉजी, बॉटनी, होम साइंस, कॉमर्स, मनोविज्ञान, केमिस्ट्री, भौतिकी, भूगोल तथा इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरी विषय शामिल है. छपरा, सीवान व गोपालगंज के सभी छात्रों की परीक्षा विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन में आयोजित की जायेगी. पहली पाली में ग्रुप ए के विषयों की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी में शामिल विषयों के पांचवे पेपर की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा में सिर्फ वही परीक्षार्थी शामिल होंगे जो गत 17 व 19 जनवरी के पांचवें पेपर की परीक्षा में किसी कारण से उपस्थित नहीं हो सके थे.

केंद्र पर उपस्थिति पंजी से होगा मिलान

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पूर्व में हुई परीक्षा के अनुसार छात्रों की उपस्थिति पंजी का मिलान कराया जायेगा. जो छात्र-छात्राएं अनुपस्थित होंगे, वैसे ही छात्रों को केंद्र में प्रवेश कराया जायेगा. इस सत्र के अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं. वहीं दो से पांच फरवरी के बीच संबंधित केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षा भी ली जा चुकी है. 26 फरवरी की परीक्षा संपन्न होने के उपरांत मार्च के प्रथम सप्ताह में परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया जायेगा. विदित हो कि विशेष परीक्षा के अंतर्गत स्नातक सत्र 2018 से 2022 के बीच पार्ट थर्ड में अनुत्तीर्ण तथा प्रोमोटेड छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए हैं. ऐसे छात्रों को अपने सत्र को पूरा करने का यह आखिरी अवसर मिला था.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन