ePaper

इंटर परीक्षा में संगीत और गृह विज्ञान का आसान पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Updated at : 11 Feb 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर परीक्षा में संगीत और गृह विज्ञान का आसान पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा के आठवें दिन संगीत और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

छपरा. जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा के आठवें दिन संगीत और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षार्थियो की संख्या आम दिनों की अपेक्षा काफी कम थी. परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक किया गया. आठवें दिन भी एक भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ, जबकि अनुपस्थित परीक्षार्थियो की संख्या 112 थी. परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक,मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी भी रिलैक्स मूड में दिखे.

परीक्षा केंद्र से मुस्कुराते हुए बाहर निकले परीक्षार्थी

आठवें दिन की परीक्षा संगीत और गृह विज्ञान से संबंधित थी इसलिए परीक्षार्थियो को कोई विशेष टेंशन नहीं था. परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका पर ही गीत लिखा और संगीत की व्याख्या की तो उत्तर पुस्तिका पर ही विभिन्न व्यंजन भी बनाये. परीक्षा देकर निकली छात्रा सुगंधा तिवारी ने बताया कि संगीत में जितने भी प्रश्न आये थे उसके आसानी से उत्तर दे दी हु. परीक्षार्थी सरस्वती कुमारी ने बताया कि उसने गृह विज्ञान की परीक्षा में कई व्यंजन उत्तर पुस्तिका पर ही बना डालें. चुके जो प्रश्न पूछे गये थे उसमें व्यंजन बनाने के विधि और सामग्री से संबंधित उत्तर लिखने को कहा गया था. ऐसे में एक महिला के नाते कई चीजों की जानकारी थी और पढ़ाई के दौरान भी उसकी तैयारी थी इसलिए कोई परेशानी नहीं हुई. शहर के विभिन्न केदो से परीक्षा देकर निकली छात्राओं ने बताया कि यह परीक्षा सबसे बेस्ट गया है. मूल विषय में शामिल होने का फायदा मिलेगा. परीक्षार्थियों ने परीक्षा को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया. परीक्षार्थियो का कहना था कि वस्तुनिष्ठ प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, जबकि कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण थे. परीक्षार्थियो ने बताया कि सभी पाठ आधारित प्रश्न आसान थे जबकि कुछ अंशों के विश्लेषण में थोड़ी कठिनाई महसूस की हुई. कुल मिलाकर परीक्षार्थी आठवें दिन परीक्षा केंद्र से मुस्कुराते हुए निकले.

पहली पाली में 15, तो दूसरी पाली में 97 थे अनुपस्थित

आठवें दिन की परीक्षा की परीक्षा में खास बातें रही की पहली पाली में कम परीक्षार्थी थे और दूसरी पाली में अधिक परीक्षार्थी थे.जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार आठवें दिन 11 फरवरी के परीक्षा के प्रथम पाली में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में 97 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और दोनों सीटिंग में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किये गये. बताया गया कि प्रथम पाली में 1491 परीक्षार्थी उपस्थित होने थे उनमें से 1466 उपस्थित हुये थे. 15 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 8977 परीक्षार्थी उपस्थित होने थे उनमें से 8880 उपस्थित हुए . 97 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस तरह दोनों पालियों को मिलाकर कल 112 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दोनों पालियों को मिलाकर 10468 परीक्षार्थीयो को उपस्थित होना था लेकिन 10346 उपस्थित हुये.

कल और आगे की परीक्षा का विषय

12 फरवरी सोशियोलॉजीलाजी/एकाउंटेंसी/ वोकेशनल13 फरवरी विभिन्न भाषा (अतिरिक्त विषय रखने वालों के लिए)

क्या बोले जिला शिक्षा पदाधिकारी

इंटर परीक्षा के मुख्य विषय समाप्त हो चुके हैं अब मैट्रिक की परीक्षा की भी तैयारी चल रही है. इंटर परीक्षा के आठवें दिन एक भी निष्कासन नहीं हुआ है कुल 112 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.निशांत किरण, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन