छपरा कोर्ट में पार्किंग व्यवस्था को लेकर खिंचतान टली, न्यायिक कामकाज शुरू
करीब पांच दिनों से छपरा कोर्ट में नयी पार्किंग व्यवस्था को लेकर चल रही खिंचतान विधि मंडल की हुई आमसभा और लिये गये निर्णय के आलोक में अगले आदेश तक टल गयी है.
छपरा. करीब पांच दिनों से छपरा कोर्ट में नयी पार्किंग व्यवस्था को लेकर चल रही खिंचतान विधि मंडल की हुई आमसभा और लिये गये निर्णय के आलोक में अगले आदेश तक टल गयी है. इसी के साथ मंगलवार से कोर्ट में कामकाज शुरू हो गया. बेल आदि की प्रक्रिया को लेकर परेशान पीड़ित पक्ष को राहत मिली, कई मामलों में दनादन बेल मिले, तो कई को अगले दिन सुनवाई के लिए रखा गया. इसी तरह क्रिमिनल और सिविल के सभी मामलों पर भी सभी कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गयी. विधि मंडल के महासचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश को पत्र भेजते हुए कहा है कि उनके द्वारा जारी किये गये आदेश और अपील के बाद 10 फरवरी को दिन में 10:30 बजे विधि मंडल की आम बैठक हुई, जिसमें यह तय हुआ कि जिला जज के जारी पत्र के तहत अगले आदेश तक हड़ताल को डिफॉल्ट कर दिया गया है. साथ ही न्यायिक कार्य बहाल करने का निर्णय लिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए