राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस का आक्रोश मार्च, समाहरणालय पर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
संशोधित :  राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस का आक्रोश मार्च

विरोध मार्च और प्रदर्शन करते कांग्रेसी | Prabhat Khabar Network

छपरा में कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा मामले और भाजपा के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। पार्टी ने चंदे की निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग की है।

विज्ञापन

छपरा. प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को सारण जिला कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी, धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता तथा भाजपा-आरएसएस के खिलाफ शहर में आक्रोश मार्च निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. मार्च कांग्रेस भवन, साधनापुरी से शुरू होकर नगरपालिका चौक, थाना चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा. नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ शंकर चौधरी और सोनपुर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया. सभा को संबोधित करते हुए डॉ चौधरी ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और मंदिरों में कथित चंदा चोरी के मामलों की निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के धन का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए तथा दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई हो. वहीं सुधीर कुमार राय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को रोकने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी. प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता कन्हैया गिरी, हरेश यादव, ललन प्रसाद सिंह, मालिक प्रसाद यादव, जितेंद्र सिंह, फिरोज एकबाल, राहुल कुमार यादव, सूनिल सिंह, तारकेश्वर राम, कुमार विशाल सिंह, कमलेश कुमार पाठक, आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Nadim Ahmad

लेखक के बारे में

By Nadim Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन