रोटरी क्लब छपरा ने 21 शिक्षकों को किया सम्मानित, उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान
फोटो, कार्यक्रम में सम्मानित हुए शिक्षक | Prabhat Khabar Network
छपरा के ब्रज किशोर किंडर गार्टन स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा क्षेत्र के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
Saran News : रोटरी क्लब छपरा के तत्वावधान में ब्रज किशोर किंडर गार्टन स्कूल, छपरा में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ सीएन गुप्ता मौजूद रहे. समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 21 शिक्षकों को सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
राष्ट्रगान से हुआ समारोह का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद रोटेरियन प्रिया पुनीत ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया. दीप प्रज्वलन के बाद रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ पार्थ सारथी गौतम ने स्वागत भाषण दिया. प्रो. डॉ प्रमेंद्र रंजन सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्व और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला.
21 शिक्षकों को मिला सम्मान
रोटरी क्लब के अध्यक्ष पुनीतेश्वर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुल 21 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. विश्वविद्यालय वर्ग में प्रो. अलोक कुमार तिवारी, प्रो. धनंजय कुमार आजाद, प्रो. रूपा मुखर्जी, प्रो. साची मिश्रा एवं प्रो. बिन्दी कुमारी को सम्मानित किया गया.
सारण के नौ शिक्षकों को भी किया सम्मानित
विद्यालय वर्ग में सारण जिले के नौ शिक्षकों को सम्मान मिला. इनमें अनूपम कुमारी, अशोक कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, राजेश कुमार ओझा, दर्शना सिंह, अभिलाषा कुमारी, अजय कुमार, कसफ जहां एवं गुड़िया शर्मा शामिल रहे. इसके अलावा रोटरी परिवार से जुड़े सात शिक्षक सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
अतिथियों ने शिक्षकों की भूमिका को सराहा
मुख्य अतिथि डॉ सीएन गुप्ता का परिचय रोटेरियन एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मृदुल कुमार शरण ने कराया. समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. समाज में शिक्षकों का योगदान हमेशा सम्मान के योग्य है.
आयोजन की सफलता में इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटरी क्लब के सचिव डॉ अभिषेक हर्षवर्धन, प्रिया पुनीत, पूर्व अध्यक्ष आशा शरण, पूर्व सचिव सुमेश राय एवं संजीव सिंह का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अमरेश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए