परसा में नहर की झाड़ी से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

्थानीय थाना क्षेत्र के फतेपुर नहर में उगे झाड़ी में एक अज्ञात युवक का शव होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई,

विज्ञापन

परसा. स्थानीय थाना क्षेत्र के फतेपुर नहर में उगे झाड़ी में एक अज्ञात युवक का शव होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ग्रामीणों द्वारा शव की पहचान नहीं हो सकी. जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया की नहर के समीप ट्रैक्टर द्वारा माटी डाला जा रहा था. इसी क्रम में कुछ लोगों द्वारा शव देखा गया. जो काफी बदबू दे रहा था. जिससे शव को पहचान करना मुश्किल था. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के फतेपुर नहर के उगे झाड़ी से एक अज्ञात युवक का शव होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन