सारण : तरैया के गोविंदापुर डबरा नदी से मिला 12 वर्षीय बच्चे का शव, सोमवार को डूब गया था दिव्यांशु

Updated:
विज्ञापन

मृत दिव्यांशु कुमार का फाइल फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तरैया के नेवारी-गोविंदापुर गांव के पास डबरा नदी से 12 वर्षीय दिव्यांशु का शव बरामद हुआ है. सोमवार को नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया था. इस घटना से परिजनों में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

तरैया थाना क्षेत्र के नेवारी - गोविंदापुर गांव के सीमा से होकर गुजरने वाली डबरा नदी से मंगलवार को एक बच्चे का शव उपलाता हुआ मिला, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. शव की पहचान गोविंदापुर निवासी राजीव रंजन सिंह के 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार उर्फ युवराज के रूप में हुई है. इससे परिजनों में कोहराम मच गया. माता-पिता समेत अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

विज्ञापन

सोमवार को नहाने के दौरान डूब गया था युवराज

दिव्यांशु सोमवार की दोपहर में डबरा नदी में स्नान करने गया हुआ था. इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी. देर शाम तक जब वापस घर लौटकर दिव्यांशु नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किये. लेकिन कही पता नहीं चला. खोजबीन के दौरान मंगलवार को डबरा नदी में शव तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पहंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन