एकमा-सीवान के यात्रियों को मिल सकती है बड़ी सौगात! छपरा-वाराणसी इंटरसिटी के रूट बदलने पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chhapra Varanasi Train: छपरा से वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव को लेकर रेलवे प्रशासन मंथन कर रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन को एकमा, सीवान और भटनी के रास्ते चलाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

Chhapra Varanasi Train: छपरा से वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से मंथन शुरू हो गया है. यात्रियों की सुविधा को लेकर समाजसेवी संदीप पांडेय द्वारा उठायी गयी मांग पर रेलवे ने संज्ञान लिया है. प्रस्तावित बदलाव के तहत ट्रेन को एकमा, सीवान और भटनी के रास्ते चलाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस नए रूट को लेकर व्यवहार्यता प्रस्ताव तैयार किया गया है और इसे अंतिम मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के समक्ष भेजने की प्रक्रिया चल रही है. हालांकि, ट्रेन के रूट परिवर्तन और परिचालन को लेकर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा.

यात्रियों की परेशानी को लेकर उठायी थी मांग

समाजसेवी संदीप पांडेय ने पिछले दिनों रेलवे के उच्च अधिकारियों और रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया था. उन्होंने कहा था कि मौजूदा रूट के कारण एकमा, सीवान और भटनी क्षेत्र के यात्रियों को वाराणसी जाने में परेशानी होती है.

उनका कहना था कि छात्रों, व्यापारियों और मरीजों समेत बड़ी संख्या में लोगों को वाराणसी आना-जाना पड़ता है. ऐसे में इस रेलखंड से वाराणसी के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

Siwan Railway News: रूट बदलने की चर्चा से यात्रियों में उम्मीद

रेलवे स्तर पर प्रस्ताव आगे बढ़ने की खबर से एकमा और सीवान रेलखंड के यात्रियों में उम्मीद जगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इंटरसिटी का परिचालन एकमा, सीवान और भटनी के रास्ते शुरू होता है, तो इससे क्षेत्र के लोगों को वाराणसी आने-जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी.

लोगों का कहना है कि वाराणसी में इलाज कराने जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी यह सुविधा महत्वपूर्ण होगी. इसके अलावा क्षेत्र के व्यापारियों को भी वाराणसी से सीधा रेल संपर्क मिलने का लाभ मिल सकता है.

व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी मिलेगा फायदा

स्थानीय लोगों के अनुसार, वाराणसी से सीधा रेल संपर्क होने पर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों की आवाजाही आसान हो सकती है. एकमा और सीवान क्षेत्र के कपड़ा एवं अनाज कारोबार से जुड़े लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

लोगों का मानना है कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है.

बोले समाजसेवी संदीप पांडेय

समाजसेवी संदीप पांडेय ने कहा कि यह केवल एक ट्रेन के रूट में बदलाव का मामला नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा और विकास से जुड़ा विषय है. रेलवे की ओर से मांग पर संज्ञान लिये जाने के लिए उन्होंने अधिकारियों का आभार जताया.

उन्होंने उम्मीद जतायी कि रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही एकमा, सीवान और भटनी के रास्ते वाराणसी के लिए सीधी ट्रेन सेवा का रास्ता साफ होगा.

फिलहाल यात्रियों की नजर रेलवे बोर्ड के अंतिम निर्णय पर है. मंजूरी मिलने के बाद ही ट्रेन के नए रूट और परिचालन से जुड़ी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें: Scorpio को छत पर चढ़ाने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन, गोपालगंज का VIDEO देख लोग बोले- ऐसी पार्किंग पहली बार देखी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन