सारण: दरियापुर के 101 टीबी मरीजों को मिली मदद, छह महीने तक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएगा अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल

Updated:
विज्ञापन

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने 101 टीबी मरीजों को उपलब्ध कराया पौष्टिक आहार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने दरियापुर के 101 टीबी मरीजों को 'निक्षय मित्र' योजना के तहत गोद लिया है. इन मरीजों को अब छह महीने तक नियमित पौष्टिक आहार मिलेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा. यह पहल टीबी उन्मूलन में सामाजिक भागीदारी का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है.

विज्ञापन

Akhand Jyoti Eye Hospital: अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दरियापुर में निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिए गए 101 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार (फूड बास्केट) का वितरण किया गया. इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मेजर साहब ने अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के इस सामाजिक एवं मानवीय कार्य की सराहना की. उन्होंने कहा कि संस्थान लंबे समय से समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है. गरीब मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के साथ गरीब बच्चियों को निःशुल्क ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रशिक्षण देने की पहल भी की जा रही है. अब टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर संस्थान ने सामाजिक सरोकार का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया है.

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने 101 टीबी मरीजों को उपलब्ध कराया पौष्टिक आहार | Prabhat Khabar Network

छह महीने तक मरीजों को मिलेगा पौष्टिक आहार

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहायक महाप्रबंधक अमित सिंह ने बताया कि संस्थान के मुख्य ट्रस्टी मृत्युंजय तिवारी के निर्देश पर लगातार समाजहित के कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ और कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी संस्थान ने प्रशासन के साथ मिलकर पंचायत स्तर पर लगातार 100 दिनों तक जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन का वितरण किया था.

उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के ‘टीबी मुक्त बिहार’ अभियान के आह्वान पर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने निक्षय मित्र बनकर दरियापुर के 101 टीबी मरीजों को गोद लिया है. इन सभी मरीजों को संस्थान की ओर से लगातार छह महीने तक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा. फूड बास्केट के माध्यम से मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे नियमित रूप से अपना इलाज जारी रखते हुए जल्द स्वस्थ हो सकें.

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने 101 टीबी मरीजों को उपलब्ध कराया पौष्टिक आहार | Prabhat Khabar Network

टीबी उन्मूलन में सामाजिक भागीदारी जरूरी

अमित सिंह ने इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) के मार्गदर्शन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दरियापुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मेजर साहब के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकार के प्रयासों के साथ सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन