सारण: खराटी-चैनपुर की मुसहर बस्ती में जल्द बंटेगा बासगीत पर्चा, सभी के बनेंगे राशन कार्ड

Updated:
विज्ञापन

खराटी - चैनपुर महादलित बस्ती में बिंद समुदाय के लोगों की समस्यायों का निपटारा करते विधायक जनक सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विधायक जनक सिंह ने खराटी-चैनपुर की मुसहर बस्ती का दौरा कर लोगों की समस्याएँ सुनीं. उन्होंने बासगीत पर्चा और राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए, साथ ही बिंद समुदाय के लिए शेड और छठघाट बनाने की घोषणा की.

विज्ञापन

Saran News : सेवा संकल्प अभियान के तहत बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति सह तरैया विधायक जनक सिंह ने खराटी-चैनपुर गांव की मुसहर बस्ती का दौरा किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी जनअभियान के तहत विधायक सुदूर ग्रामीण इलाके के अंतिम पायदान पर बसे परिवारों के बीच पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुसहर समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

मुसहर बस्ती में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विधायक जनक सिंह ने कहा कि उनका संकल्प तरैया के हर वंचित और जरूरतमंद परिवार तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. जनता की सेवा ही उनका मुख्य लक्ष्य और सर्वोपरि धर्म है. उन्होंने बस्ती के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से समन्वय करने का भरोसा दिया.

जल्द मिलेगा बासगीत पर्चा, सभी के बनेंगे राशन कार्ड

मुसहर बस्ती में जमीन और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद विधायक ने तत्काल तरैया सीओ और बीडीओ से मोबाइल पर बात की. उन्होंने अधिकारियों को मुसहर समुदाय के लोगों के बीच जल्द बासगीत पर्चा वितरित करने का निर्देश दिया. विधायक ने कहा कि मुसहर समुदाय के सभी पात्र लोगों का राशन कार्ड भी बनाया जायेगा. इससे उन्हें सरकारी खाद्यान्न और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.

सीओ और बीडीओ को जल्द कार्रवाई का दिया निर्देश

विधायक ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से बस्ती के पात्र परिवारों की जानकारी जुटाकर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा. विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

नहर ढाला के पास बनेगा शेडनुमा चबूतरा

खराटी-चैनपुर गंडक नहर बांध ढाला के समीप बिंद समुदाय के लोगों के लिए चबूतरा बनाने की भी घोषणा विधायक ने की. उन्होंने कहा कि यहां बिंद समुदाय के लोग पेड़ के नीचे खुले आसमान में बैठकर बांस से छैटी, ढाका समेत अन्य सामान तैयार करते हैं. बारिश और धूप के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है.

विधायक ने कहा कि उनके लिए शेडनुमा चबूतरे का निर्माण कराया जायेगा, ताकि उन्हें काम करने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक जगह मिल सके. साथ ही इस स्थल का उपयोग सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी किया जा सकेगा.

बिंद समुदाय के लिए बनेगा छठघाट

विधायक ने खराटी-चैनपुर नहर ढाला के पास छठघाट के निर्माण की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को छठ पूजा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छठघाट का निर्माण कराया जायेगा. इससे बस्ती के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित और सुविधाजनक पूजा स्थल मिल सकेगा.

मूलभूत जरूरतों पर त्वरित निर्णय जरूरी

विधायक जनक सिंह ने कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को समझना और उनकी समस्याओं पर त्वरित निर्णय लेना ही सच्ची जनसेवा है. उन्होंने कहा कि खराटी-चैनपुर में लोगों की जरूरत के अनुसार कई योजनाओं को एक साथ आगे बढ़ाने की पहल की जा रही है.

विधायक की ओर से बासगीत पर्चा, राशन कार्ड, चबूतरा और छठघाट जैसी सुविधाओं की घोषणा किये जाने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जतायी. लोगों ने इसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया.

खराटी - चैनपुर महादलित बस्ती में बिंद समुदाय के लोगों की समस्यायों का निपटारा करते विधायक जनक सिंह | Prabhat Khabar Network
खराटी - चैनपुर महादलित बस्ती में बिंद समुदाय के लोगों की समस्यायों का निपटारा करते विधायक जनक सिंह | Prabhat Khabar Network
खराटी - चैनपुर महादलित बस्ती में बिंद समुदाय के लोगों की समस्यायों का निपटारा करते विधायक जनक सिंह | Prabhat Khabar Network
खराटी - चैनपुर महादलित बस्ती में बिंद समुदाय के लोगों की समस्यायों का निपटारा करते विधायक जनक सिंह | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन