Bihar News: सारण में तेज रफ्तार डंपर का कहर, पांच बिजली पोल को तोड़ते हुए झोपड़ी को रौंदा

Updated:
विज्ञापन

Bihar News (सांकेतिक)

Bihar News:बिहार के सारण जिला में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यह घटना जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव स्थित निर्माणाधीन फोरलेन के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे लगे पांच बिजली के पोल और एक झोपड़ीनुमा घर को रौंद दिया. इस हादसे में किसी के हताहत की खबर नहीं है, लेकिन इस दुर्घटना में घटनास्थल पर एक बकरी की मौत हो गई. घटना के बाद वहां के स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है.

विज्ञापन

Bihar News:सारण जिले में एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे लगे पांच बिजली के पोल गिरा दिये, जिसके कारण शेखपुरा गांव सहित आसपास के पूरे इलाके की बिजली बाधित हो गई और पूरी रात लोगों को बिना बिजली के काटना पड़ा. इसके अलावा पोल गिरने के कारण छपरा-सीवान मुख्य पथ को जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर भी गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया. लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा. इसके कारण स्थानीय लोगों को बिजली की समस्या के साथ-साथ आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

नशे में था डंपर का चालक

शेखपुरा गांव के लोगों ने बताया कि यह हादसा चालक के नशे में होने के कारण हुआ सोमवार की रात लगभग नौ बजे यह घटना हुई, उस वक्त स्थानीय लोगों ने जब डंपर चालक को पकड़ा, तो वह नशे की हालत में था. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब डंपर से निर्माणाधीन फोरलेन पर मिट्टी गिराने के बाद चालक डंपर को लेकर वापस जा रहे थे.

धमकी देकर छुड़ा ले गये चालक को

शेखपुरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर को कब्जे में ले लिया था और चालक को बंधक बना लिया था. लेकिन घटना के थोड़ी ही देर बाद करीब 10 लोग एक चारपहिया गाड़ी से आये और डेपर और चालक दोनों को छुड़ाकर ले गये और ग्रामीणों को धमकी भी दी.

मुआवजा नहीं मिलने पर फोरलेन का निर्माण बाधित करेंगे ग्रामीण

ग्रामीणों ने घटना के बाद यह मांग की है कि जब तक घटना का मुआवजा नहीं दिया जाएगा और बिजली बहाल नहीं की जायेगी, तब तक वे लोग फोरलेन का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे और उसे बाधित रखेंगे. वर्तमान में 20 घंटे से अधिक समय से क्षेत्र में बिजली गुल है और मुख्य सड़क अब भी बाधित है. इस संबंध में रिविलगंज बिजली विभाग के जेई निखिल कुमार ने जानकारी दी कि बिजली मिस्त्री को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है और संभावना है कि आज रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

Also Read: किशनगंज में मासूम को मौत के बाद भी स्ट्रेचर नहीं हुआ नसीब, गोद में शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन