सारण में छापेमारी के दौरान गहने और नकदी के साथ चार गिरफ्तार, दुकानदार भी धराया
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बासफेर टोला में छापेमारी कर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस मामले में एक आभूषण विक्रेता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Saran Crime News : सारण जिले के मकरे थाना क्षेत्र के बासफेर टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी के सोना-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक आभूषण विक्रेता भी शामिल है. मामले में कांड संख्या 252/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
चोरी के मोबाइल की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मकरे थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया है और वह बासफेर टोला में घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया.
ज्वेलरी दुकानदार के ठिकाने पर छापा
पूछताछ में आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ज्वेलरी दुकानदार के ठिकाने पर भी छापेमारी की. वहां से चोरी के मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है.
सोना-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के कमरे की तलाशी ली, जहां टीन के बक्से से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए. बरामद सामान में करीब छह पायल, तीन कमरबंद, चार हाथ का चूड़ा, तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान की बाली और अन्य आभूषण शामिल हैं.
इसके अलावा पुलिस ने 3 मोबाइल, 12 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी बरामद की है. इलेक्ट्रॉनिक मशीन से संबंधित सामान और अन्य वस्तुओं को भी पुलिस ने जब्त किया है.
चोरी के सामान की खरीद-बिक्री की जांच
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी के सामान को कहां-कहां खपाया गया और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पुलिस चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. साथ ही बरामद आभूषणों के संबंध में भी जानकारी जुटायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए