Bihar Crime: बिहार के दो जिलों में एक जैसी हैवानियत की घटना, स्कूल से लौट रही बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म

Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 May 2025 1:51 PM

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार में लगातार अपराधियों का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच बिहार के दो जिलों में एक जैसी घटना को अंजाम दिया गया. दरअसल, एक तरफ छपरा में स्कूल से घर लौट रही बच्ची को बदमाशों ने निशाना बनाया तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम चंपारण में नाबालिग को बहला-फुसला कर सुनसान जगह ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. लगातार पुलिस को खुली चुनौती देते हुए घटना को अंजाम दे रहे हैं. इस बीच बिहार के दो जिलों में एक जैसी हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया. बिहार के सारण जिले में स्कूल से घर लौट रही बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. तो वहीं, पश्चिम चंपारण में नाबालिग को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद परिजनों के बीच आक्रोश भड़का है. तो वहीं, दोनों ही जिले में हुई घटना के बाद अपराधियों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

छपरा में 9 साल की बच्ची को बनाया निशाना

वहीं, छपरा में हुई घटना को लेकर बताया गया कि, चौथी क्लास में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची 11 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी. लेकिन, रास्ते में ही 5 मनचलों ने उसे पकड़ लिया और वहां से करीब 200 मीटर दूर चंवर के पास ले गए. वहीं, बदमाशों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को वहीं चंवर में फेंक दिया. जब अन्य छात्राओं ने देखा, तो शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी 5 बदमाशों को पकड़ लिया है और स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाने की भी बात की गई. वहीं, इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने जमकर बवाल मचाया. बता दें कि, यह पूरी घटना सारण के जलालपुर प्रखंड की भटकेशरी पंचायत की है.

4 युवकों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

इधर, पश्चिम चंपारण में हुई घटना के बारे में बताया गया कि, 15 साल की नाबालिग को बदमाशों ने निशाना बनाया. 4 युवक नाबालिग को झांसा देकर केले के खेत में ले गए और वहां उसके साथ दरिंदगी की. इस दौरान जब नाबालिग की हालत खराब होने लगी, तो बदमाश उसे वहीं बेहोश छोड़कर भाग गए. किसी तरह नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, इस घटना में पुलिस ने सभी 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. तो वहीं, घटना स्थल पर फॉरेंसिक जांच के साथ डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची है. बता दें कि, यह पूरी घटना जिले के धनहा थाना क्षेत्र की है.

Also Read: SSB Convocation Ceremony: दीक्षांत परेड समारोह में नव आरक्षियों ने ली राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ, नित्यानंद राय रहे मौजूद

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन