ePaper

saran news. दीपावली व छठ पर चलेगी अमृतसर-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन

Updated at : 25 Oct 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. दीपावली व छठ पर चलेगी अमृतसर-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन अमृतसर से 29 अक्टूबर और तीन नवंबर तथा सहरसा से 31 अक्टूबर और पांच नवंबर को दो फेरों में चलेगी

विज्ञापन

नयागांव. दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 04662/04661 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन अमृतसर से 29 अक्टूबर और तीन नवंबर तथा सहरसा से 31 अक्टूबर और पांच नवंबर को दो फेरों में चलेगी. 04662 अमृतसर-सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्टूबर और तीन नवंबर को रात 20:10 बजे अमृतसर से रवाना होगी. यह ट्रेन व्यास, जलंधर कैंट, ढंडारी कला, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोण्डा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 5:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.वापसी में, 04661 सहरसा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी 31 अक्टूबर और 5 नवंबर को सुबह 10:00 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी.यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर, गोण्डा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, ढंडारी कला, जलंधर सिटी और व्यास होते हुए अगले दिन शाम 18:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी. इस विशेष गाड़ी में 20 कोच लगाए जायेंगे, जिसमें 13 सामान्य द्वितीय श्रेण के चार शयनयान श्रेणी के एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी व दो एसएलआर. कोच शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन