सारण के अमनौर में शहीद जयमंगल महतो का 86वां शहादत दिवस मनाया, आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

शहीद जयमंगल महतो को श्रद्धांजलि देते हुए अतिथि

Shaheed Jaymangal Mahto: अमनौर के वीर सपूत शहीद जयमंगल महतो का 86वां शहादत दिवस स्थानीय गुफा मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर उनकी स्मृति में आदमकद प्रतिमा लगाने की पुरजोर मांग उठी.

विज्ञापन

Shaheed Jaymangal Mahto: स्थानीय वैष्णो देवी गुफा मंदिर परिसर में गुरुवार को सभा आयोजित कर अमनौर के वीर सपूत शहीद जयमंगल महतो का 86वां शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अंबिका राय ने की. इस अवसर पर मौजूद लोगों ने शहीद जयमंगल महतो के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनकी शहादत को याद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहीदों की कुर्बानी को नहीं भूलना चाहिए

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन वीरों ने अपना बलिदान दिया, उनके प्रति पूरा देश कर्जदार है. हमें शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में शहीदों की कुर्बानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

शहीदों की स्मृति में स्मारक बनाने पर जोर

पूर्व मुखिया एवं पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार विद्यार्थी ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने शहीद जयमंगल महतो की स्मृति में स्मारक बनाने पर जोर दिया.

जन सुराज के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने कहा कि अमनौर क्रांतिकारियों की धरती रही है. शहीद जयमंगल महतो की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा देती रहेगी. उन्होंने कहा कि शहीद जयमंगल महतो को इतिहास में उचित स्थान मिलना चाहिए.

वीर सपूतों की कुर्बानी को याद रखने की जरूरत

भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी में ऐसे वीर सपूतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य अंबिका राय ने कहा कि शहीद जयमंगल महतो की कुर्बानी इतिहास में दर्ज है. उनके योगदान को हमेशा याद किया जाना चाहिए.

अमनौर में आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग

कार्यक्रम के दौरान शहीद जयमंगल महतो के नाम पर हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया. साथ ही अमनौर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठायी गयी.

प्रतिमा स्थापित करने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिहार सरकार के संबंधित विभाग के मंत्री से मिलने की बात कही गयी. प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रतिमा स्थल के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की जायेगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाजसेवी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, शिक्षक कुंदन तिवारी, नवीन पुरी, आचार्य सर्व विजय, अजय सिंह, मकसूद आलम, देवेंद्र शर्मा, पूर्व जिला पार्षद अमरेंद्र बैठा, नीरज शर्मा, आनंद कुमार राय, मेघनाथ प्रसाद, शंकर शर्मा, विनय कुशवाहा, सुरेंद्र राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
कुलदीप महासेठ

लेखक के बारे में

By कुलदीप महासेठ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन