दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला का हुआ शुभारंभ

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित कृषि भवन बाजार समिति के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया.

विज्ञापन

छपरा. जिला मुख्यालय स्थित कृषि भवन बाजार समिति के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. अपने उद्घाटन भाषण में जिलाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान यदि चाहते हैं कि अधिक से अधिक उत्पादन कम समय में करें तो इसके लिए जरूरी है कि आधुनिक कृषि यंत्र और कृषी प्रक्रिया का उपयोग किया जाए. सभी छोटे व बड़े कृषकों को उनके आवश्यकता अनुसार खेती में अधिक उत्पादन एवं उत्पादकता के लिए अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य शतप्रतिशत उपलब्धि के लिए सभी कृषि कर्मी एवं जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. उद्घाटन समारोह में जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह, दीपक कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, सहायक निदेशक (रसायन), सहायक निदेश (पौधा संरक्षण), जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, परियोजना निदेशक (आत्मा) अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, सदर छपराआदि उपस्थित थे. अधिकारियों के द्वारा कृषि यांत्रिकरण योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं अधिक से अधिक सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का सुझाव दिया गया.

अनुदानित कृषि यंत्र वितरित

पहले दिन के कृषि यंत्रीकरण मेला के दौरान जिला पदाधिकारी व जयमित्रा देवी, अध्यक्षा, जिला परिषद एवं जिला कृषि पदाधिकारी, छपरा के द्वारा संयुक्त रूप से कस्टम हायरिंग सेन्टर के लाभुकों में दीपक कुमार राम, प्रखण्ड-गरखा को रीपर-कम-बाइंडर , मो. बकरीदीन, प्रखण्ड-गरखा, रीपर-कम-बाईडर को भेट स्वरूप चाभी एवं स्वीकृति पत्र दिया गया. कृषि यांत्रिकरण मेला में विभिन्न प्रखण्डों से आये हुये किसानों, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों एवं कृषि यंत्र बिक्रेताओं की अच्छी भागीदारी रही. यंत्र क्रय की पूर्व में स्वीकृति प्राप्त किसानों द्वारा मेला में यंत्रों का क्रय किया गया एवं अन्य आधुनिक यंत्रों की भी जानकारी प्राप्त की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन