परसा प्रखंड में सनकी कुत्ते ने दो दिनों में दर्जनों लोगों को काटा

Updated at : 03 Feb 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
परसा प्रखंड में सनकी कुत्ते ने दो दिनों में दर्जनों लोगों को काटा

थाना क्षेत्र के मारर लडडू टोला, भलवाहिया गांव, सराय साहों बिचला टोला समेत कई गांवों में सनकी कुत्ते के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र के मारर लडडू टोला, भलवाहिया गांव, सराय साहों बिचला टोला समेत कई गांवों में सनकी कुत्ते के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल है. बीते दो दिनों में उक्त कुत्ते ने दर्जनों लोगों को काटकर घायल कर दिया. घायल लोगों को परिजनों द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार तो किया गया, लेकिन एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों व उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घायलों में थाना क्षेत्र के भलवाहिया गांव निवासी धूपलाल राय के पुत्र राजेश राय, मारर लडडू टोला गांव निवासी उपेंद्र राय की पुत्री निशा कुमारी तथा दरियापुर थाना क्षेत्र के सराय साहों बिचला टोला गांव निवासी शिवनाथ राय सहित कई अन्य लोग शामिल हैं.घायलों ने बताया कि सोमवार से ही एक कुत्ता अचानक सनकी हो गया है.जो कल से आज तक अलग-अलग गांवों में घूमकर लोगों पर हमला कर रहा है और अब तक दर्जनों लोगों को काट चुका है. पीड़ितों ने बताया कि सभी घायल इलाज के लिए परसा सीएचसी पहुंच रहे हैं. लेकिन वहां एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. ऐसे में मजबूरी में बाजार से करीब चार सौ रुपये में वैक्सीन खरीदकर इलाज कराना पड़ रहा है. इससे गरीब व सामान्य परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आक्रोश है.इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक शिवकुमार पासवान ने बताया कि 21 जनवरी 2026 से एंटी-रेबीज वैक्सीन का स्टॉक समाप्त हो गया है. इसकी लिखित सूचना स्वास्थ्य विभाग को देते हुए वैक्सीन की मांग की गयी है. जैसे ही स्वास्थ्य विभाग से एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध होगी, उसी दिन से सीएचसी में लोगों को उपलब्ध करा दी जायेगी. इधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से सनकी कुत्ते को पकड़ने और इलाके में तत्काल एंटी-रेबीज वैक्सीन की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आगे किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन