अभियुक्त ने दाखिल की जमानत याचिका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : मढ़ौरा के मुख्य चौक पर 20 अगस्त को एसआइटी के दारोगा व सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में काराबंदी अभियुक्त ने न्यायालय में नियमित जमानत आवेदन दाखिल किया है. हत्या मामले में अभियुक्त बनाये गये मढ़ौरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह के अधिवक्ता ने बुधवार को मुख्य न्यायिक […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : मढ़ौरा के मुख्य चौक पर 20 अगस्त को एसआइटी के दारोगा व सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में काराबंदी अभियुक्त ने न्यायालय में नियमित जमानत आवेदन दाखिल किया है. हत्या मामले में अभियुक्त बनाये गये मढ़ौरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह के अधिवक्ता ने बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नूर सुल्ताना के न्यायालय में याचिका दाखिल किया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस पर शुक्रवार को सुनवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि अभियुक्त ने 26 अगस्त को पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था. उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सात सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में मंडलकारा भेजने का आदेश दिया था. हालांकि हत्याकांड के अनुसंधानकर्ता राम बालेश्वर राय ने अभिषेक द्वारा कोर्ट में आत्मसमर्पण किये जाने की जानकारी प्राप्त होने पर उसी दिन उसे रिमांड पर लेने का एक आवेदन सीजेएम को दिया था.
सीजेएम ने उक्त आवेदन पर विचार करने के बाद अभियुक्त को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिये जाने का आदेश दिया था. ज्ञात हो कि उक्त घटना में जख्मी दारोगा विकास कुमार ने मढ़ौरा थाना कांड संख्या 596/19 में अन्य अभियुक्तों के साथ ही अभिषेक को नामजद आरोपित बनाया गया है. उसने इस मामले में सबसे पहले कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन