ePaper

छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों ने पीटा, गिरफ्तार

Updated at : 29 Aug 2019 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों ने पीटा, गिरफ्तार

छपरा : बिहारमें छपरा के डोरीगंज में अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामावतार उच्च विद्यालय गोराईपुर के एक शिक्षक को लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में जेल भेजा गया है. उक्त शिक्षक की पहचान विनोद राय के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त शिक्षक स्कूल के ही एक कमरे में रहते थे […]

विज्ञापन

छपरा : बिहारमें छपरा के डोरीगंज में अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामावतार उच्च विद्यालय गोराईपुर के एक शिक्षक को लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में जेल भेजा गया है. उक्त शिक्षक की पहचान विनोद राय के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त शिक्षक स्कूल के ही एक कमरे में रहते थे और आसपास के विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाते थे. इसी क्रम में जब उनके पास एक लड़की पढ़ने आयी तो शिक्षक ने उस लड़की के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया. जिसकी सूचना उसने घर पहुंचकर अपने परिजनों को अपनी आपबीती बतायी.

उधर, सूचना मिलने पर आसपास के लोग जुट गये. बाद में ग्रामीणों ने उक्त शिक्षक की जमकर पिटाई भी कर दी और शिक्षक को अवतारनगर पुलिस को सौंप दिया. हालांकि, आरोपी शिक्षक का कहना था कि उसे ग्रामीणों द्वारा साजिश के तहत फंसाया गया है. स्कूल के पास असामाजिक तत्व के लोगों का जमावड़ा लगता था जिसका विरोध करने पर उसे फंसाया गया है. वहीं,पीड़िता के बयान पर अवतारनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया. उधर ग्रामीणों के आक्रोश के चलते गुरुवार को स्कूल का पठन पाठन बंद रहा वही सभी कर्मी दहशत में देखे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन