ePaper

एसआइटी दारोगा व सिपाही हत्याकांड में पुलिस को सफलता, जिला पर्षद अध्यक्ष गिरफ्तार एक अन्य आरोपित का सरेंडर

Updated at : 27 Aug 2019 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
एसआइटी दारोगा व सिपाही हत्याकांड में पुलिस को सफलता, जिला पर्षद अध्यक्ष गिरफ्तार एक अन्य आरोपित का सरेंडर

जिला पर्षद अध्यक्ष मीना अरुण से पुलिस अधिकारी ने की पूछताछ छपरा (सारण) : एसआइटी के दारोगा व सिपाही हत्याकांड में आरोपित जिला पर्षद अध्यक्ष मीना अरुण को पुलिस ने शहर के नगरपालिका चौक से गिरफ्तार कर लिया. सारण एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि जिला पर्षद अध्यक्ष समर्थकों के साथ न्यायालय में आत्मसमर्पण करने […]

विज्ञापन
जिला पर्षद अध्यक्ष मीना अरुण से पुलिस अधिकारी ने की पूछताछ
छपरा (सारण) : एसआइटी के दारोगा व सिपाही हत्याकांड में आरोपित जिला पर्षद अध्यक्ष मीना अरुण को पुलिस ने शहर के नगरपालिका चौक से गिरफ्तार कर लिया. सारण एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि जिला पर्षद अध्यक्ष समर्थकों के साथ न्यायालय में आत्मसमर्पण करने जा रही थीं.
इसी बीच पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद केस के अनुसंधानकर्ता राम बालेश्वर राय ने सोमवार की शाम जिला पर्षद अध्यक्ष को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नूर सुल्ताना के आवास पर प्रस्तुत किया.
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपित को नौ सितंबर तक (14 दिनों) के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. वहीं, हत्याकांड के एक अन्य आरोपित अभिषेक ने पुलिस को चकमा देकर छपराव्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इस संबंध में सारण के एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की गयी. वहीं, इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाये गये एक अन्य आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. सोमवार को आरोपित मढ़ौरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नूर सुल्ताना के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपित अभिषेक को सात सितंबर (14)तक के लिए न्यायिक हिरासत में मंडलकारा भेजे जाने का आदेश दिया है.
कोर्ट में सरेंडर करने के लिए जाने के दौरान पुलिस ने पकड़ा
20 अगस्त को मढ़ौरा बाजार में की गयी थी हत्या
20 अगस्त को मढ़ौरा बाजार के पास एसआइटी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर एसआइटी के दारोगा मिथिलेश कुमार साह व सिपाही फारुख आलम की हत्या कर दी गयी थी. वहीं, एक अन्य सिपाही रजनीश कुमार बुरी तरह से घायल हो गये थे. इस मामले में एसआइटी के दारोगा विकास कुमार के बयान पर सात अभियुक्तों पर मामला दर्ज कराया गया था. इनमें जिला पर्षद अध्यक्ष भी शामिल हैं.
जिला पर्षद अध्यक्ष के पति को रिमांड पर लेगी पुलिस
पूर्व में हुए दोहरे हत्याकांड में यूपी के बलिया जेल में बंद एक अन्य अभियुक्त जिला पर्षद अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को पुलिस रिमांड पर लेगी.
वहीं, पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष ने कहा है कि घटनास्थल पर मेरे नाम पर निर्गत हथियार कैसे मिला, इससे मैं अनभिज्ञ हूं. एक दिन पहले मैं मढ़ौरा स्थित अवांरी गांव आवास गयी थी, जहां मेरा लाइसेंसी रिवाॅल्वर छूट गया था. इसके बाद मेरा हथियार घटनास्थल पर कैसे पाया गया, मुझे जानकारी नहीं है. उन्होंने पुलिस को जांच में सहयोग करने की भी बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन