पंचायत में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डोरीगंज (छपरा) : जनकल्याणकारी योजनाओं तथा लोक सेवाओं का लाभ लोगों को पंचायतवार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार सदर के फकुली पंचायत भवन में बुधवार को आरटीपीएस केंद्र का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया सुमित कुमार सिंह व जेइ शंभुनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस […]
विज्ञापन
डोरीगंज (छपरा) : जनकल्याणकारी योजनाओं तथा लोक सेवाओं का लाभ लोगों को पंचायतवार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार सदर के फकुली पंचायत भवन में बुधवार को आरटीपीएस केंद्र का शुभारंभ किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया सुमित कुमार सिंह व जेइ शंभुनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर मुखिया सुमित कुमार सिंह ने बताया कि अब पंचायत के लोगों को वृद्धावस्था, जाति, आय व आवासीय समेत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को अपनी पंचायत में ही मिलेगा. इसके लिए अब प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
इसको ले पंचायत के लोगों में भी खासा उत्साह का माहौल देखा गया. मौके पर पंचायत सचिव अनिल कुमार तिवारी, विनोद कुमार, कार्यपालक सहायिका नेहा कुमारी, वार्ड सदस्य तुलसी राम, प्रमोद सिंह, कुणाल सिंह, अविनाश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे. बता दें कि सप्ताह भर पूर्व बदलू टोला पंचायत में आरटीपीएस केंद्र की शुरुआत के बाद सदर की यह दूसरी पंचायत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन